अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर पुलिस मुख्यालय में सुशासन दिवस, डीजीपी ने दिलाई शपथ

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रतिपादित उच्च मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए पुलिस मुख्यालय में बुधवार को उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर से एक दिन पूर्व सुशासन दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी की पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेन्द्रित प्रशासन की सोच को पुनः सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से प्रदेश में सुशासन के उच्च मानक स्थापित करने तथा शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याणकारी और जवाबदेह बनाने का संकल्प लिया। शपथ में प्रभावी जनसेवा, नैतिक आचरण और नागरिकों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संस्थागत पारदर्शिता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और सशक्त करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सुशासन दिवस का यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत और उनके सिद्धांतों पर आधारित नेतृत्व तथा प्रभावी प्रशासन की भावना को स्मरण कराने वाला रहा।

Next Post

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का विरोध 

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर। तहसील अधारताल अंतर्गत गोहलपुर क्षेत्र के खसरा नंबर 96 (रकबा 26.5550 हेक्टेयर) स्थित शासकीय भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अधारताल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मोती नाला के समीप स्थित श्री कालभैरव व वीर हनुमान जी, श्री भोलेनाथ मंदिर […]

You May Like