शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का विरोध 

जबलपुर। तहसील अधारताल अंतर्गत गोहलपुर क्षेत्र के खसरा नंबर 96 (रकबा 26.5550 हेक्टेयर) स्थित शासकीय भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अधारताल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मोती नाला के समीप स्थित श्री कालभैरव व वीर हनुमान जी, श्री भोलेनाथ मंदिर तथा परिसर के पीछे मौजूद प्राचीन बावली को क्षति व अतिक्रमण से बचाने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अस्थायी ढांचों के जरिए सुनियोजित कब्जा किया जा रहा है और बावली को कचरे-मलबे से ढक दिया गया है, जिससे सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुंच रहा है। संगठन ने शासकीय भूमि को प्रशासन के अधीन लेने, अतिक्रमण हटाने, दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई तथा मंदिरों व बावली के संरक्षण/जीर्णोद्धार की मांग की। इस मौके पर महाकौशल प्रांत मंत्री अर्पित सिंह ठाकुर, विभाग मंत्री अमित उपाध्याय, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष छोटू शर्मा सहित अभिलाषा सिंह, दिवान राजपूत, कपिल रैकवार, गीता टंडन, आकाश रैकवार, निखिल विश्वकर्मा, विकास पृथ्यानी, ऋषभ यादव, मुकेश गौतम, अखिलेश विश्वकर्मा, ऋषि चौकसे, योगी शर्मा, कवि राठौर, नितिन चौधरी, राहुल महावार, नंदू तिवारी, अमन रोकड़े, पप्पू केवट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

बास्केटबॉल व खो-खो में मध्य प्रदेश ने दर्ज की जीत

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर। जबलपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 दिसंबर 2025 तक कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक वर्ग बास्केटबॉल एवं 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग खो-खो के मुकाबले खेले जा रहे हैं। खेले गए मुकाबलों में मेजबान […]

You May Like