बास्केटबॉल व खो-खो में मध्य प्रदेश ने दर्ज की जीत

जबलपुर। जबलपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 दिसंबर 2025 तक कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक वर्ग बास्केटबॉल एवं 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग खो-खो के मुकाबले खेले जा रहे हैं। खेले गए मुकाबलों में मेजबान मध्य प्रदेश ने 14 वर्ष बालक वर्ग बास्केटबॉल में छत्तीसगढ़ तथा 19 वर्ष बालक वर्ग खो-खो में उत्तराखंड को हराकर शानदार जीत दर्ज की। आयोजन की जिम्मेदारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग को सौंपी गई है। इसमें 34 राज्यों/यूनिट से लगभग 1010 खिलाड़ी एवं 206 ऑफिशियल्स सहित कुल 1216 प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। खो-खो के मुकाबले दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड में तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड एवं जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तिलहरी में आयोजित हो रही हैं। खो-खो प्रतियोगिता में बासु कोरी, आकाश खत्री, शुभम काछी, आफरीन शेख तथा बास्केटबॉल में अमित तिवारी, रमेश सिंह, रामाराव नागले, श्रीराम तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये रहे उपस्थित

प्रतियोगिता के दौरान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अरुण कुमार इंग्ले, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, एसजीएफआई ऑब्जर्वर डी.के. सिंह एवं सुमित भाटिया, संभागीय क्रीड़ा अधिकारी आशा सिसोदिया, सहायक संचालक आर.के. वधान, जिला क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा सहित अजय रजक, कृष्णकांत शर्मा, पीयूष तिवारी, दिनेश सिंह उपस्थित रहे।

Next Post

राज्य स्तरीय ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, भोपाल और इंदौर ने दर्ज की जीत

Wed Dec 24 , 2025
सोहागपुर। शिक्षाविद् स्व. डॉ. अरविंद सिंह जी चौहान की स्मृति में डॉ. अरविंद सिंह चौहान खेल अकादमी द्वारा आयोजित, कबड्डी एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा। द्वितीय दिवस के प्रथम राउंड में कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला […]

You May Like