अनदेखी के चलते शहर के अधिकांश यात्री बस स्टॉप बदहाल

इंदौर: शहर के अधिकांश क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर सिटी बस के स्टॉप पर यात्री प्रतीक्षालय बने हुए हैं. लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते और रख-रखाव के अभाव में इनमें से कई प्रतिक्षालय बदहाल स्थिति में पहुंच गए ,तो कहीं हैं ही नहीं. इस कारण यात्री परेशान होते रहते हैं. इसी तरह राजबाड़ा बस स्टॉप पर भी यात्रियों की फहीजत देखी जा सकती है.

नजारा था शाम का, जहां राजबाड़ा के सामने उद्यान के चारों और फुटपाथ पूरी तरह से ठेलों और ऑटो रिक्शा के कब्जे था. पैदल चलने वाले लोग वाहनो के बीच जूझते नजर आए. यहीं शहर का मुख्य सिटी एवं आई बस स्टॉप भी है. यहां से शहर के चारों कौनों के लिए बसें आती-जाती हैं. एक समय में आठ से दस बसें यात्रियों को लेने और छोडऩे पहुंचती हैं. यात्री इन बसों के इंतजार में वाहनों के बीच सडक़ पर खड़े रहने को मजबूर रहते हैं. इतना ही नहीं, यहां कोई प्रतिक्षालय या महिलाओं को बैठने की कोई व्यवस्था भी नहीं हैं.

ऐसे में महिलाओं को सडक़ पर बैठना पड़ता है. क्योंकि राजबाड़ा उद्यान के फुटपाथ पर जहां यात्री सुरक्षित खड़े या बैठ सकते हैं, वहां तो नगर निगम की सांठ गांठ से फुटकर व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है. स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न कार्यों में नगर निगम द्वारा फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त किया जाना भी शामिल था. शहर के कुछ क्षेत्रों में तो यह कार्रवाई की गई, लेकिन जब राजबाड़ा के आसपास देखते हैं तो तस्वीर ही कुछ बदली हुई दिखाई देती है. ऐसे में नगर निगम की कार्रवाई शंकाओं के घेरे में आ जाती है.
यह बोले नागरिक
राजवाड़ा के आसपास पूरे फुटपाथ पर अतिक्रमण है, अगर इसे हटा दिया जाए तो यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा और व्यवस्था बहुत अच्छी हो जाएगी. इससे क्षेत्र की सुंदरता भी बनी रहेगी.
– करण सोनकर
बस के इंतजार में लोग सडक़ों पर खड़े रहते हैं. ऐसे में दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है फुटपाथ को खाली करके वहां यात्रियों के लिए बेंच लगा देनी चाहिए.
– सूरज माली
शहर में फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्रवाई इधर-उधर होती है, लेकिन राजवाड़ा पर निगम अधिकारियों की नजरें नहीं पड़तीं. जबकि राजवाड़ा मुख्य स्थान है, यहां ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.
– अब्दुल गफ्फार खान

Next Post

जल उपयोगिता समिति की बैठक: दो दिन में खोली जाएंगी जलाशयों की नहरें

Fri Nov 21 , 2025
छिंदवाड़ा: सिंचाई के लिए आगामी दो दिनों में खोली जाएंगी जिले के जलाशयों की नहरें आज जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में चर्चा के दौरान लिया गया निर्णय. बता दे कि आल कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर हरेंन्द्र नारायाण, […]

You May Like