मुख्यमंत्री डॉ यादव की आज बिहार के सीतामढ़ी, चिरैया, नरकटिया और मोतिहारी में जनसभाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के चुनावी दौरे पर रवाना हुए। वे वायुयान द्वारा दरभंगा के लिए रवाना हुए। दरभंगा एयरपोर्ट से सीएम सीतामढ़ी के डुमरा पहुंचे और पुनौरा धाम में दर्शन किए।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला पूर्वी चम्पारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र पहुंचा, जहां उन्होंने रोड शो किया। ढाका के हाई स्कूल खेल मैदान से नगर तक हुए इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने चिरैया विधानसभा में जगरनाथ साह उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
दोपहर में मुख्यमंत्री नरकटिया विधानसभा के राम मनोहर लोहिया खेल मैदान में तथा मोतिहारी विधानसभा के नेहरू स्टेडियम में जनसभाएं कर रहे हैं।
सभी कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम को राजधानी वापस लौट आयेंगे।

Next Post

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मां जानकी जन्मस्थली पर की पूजा-अर्चना

Sun Nov 9 , 2025
सीतामढ़ी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बिहार प्रवास के दौरान सीतामढ़ी स्थित मां जानकी जन्म स्थली पुनौरा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माता जानकी से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने पुजारियों से बातचीत कर यहां की […]

You May Like

Play sound