बंगलादेश सीईसी ने एआई के दुरुपयोग से निपटने के लिए साइबर प्रणाली बनाने का किया आह्वान

ढाका, 22 अक्टूबर (वार्ता) बंगलादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एएमएम नासिर उद्दीन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दुरुपयोगों से निपटने के लिए एक सक्रिय साइबर प्रणाली बनाने का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय चुनावों में एआई के एकीकरण और दुष्प्रचार का मुकाबला करने के विषय पर यहां आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए श्री नासिन उद्दीन ने गलत सूचना को रोकने से लेकर साइबर हमलों को रोकने जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “एआई का दुरुपयोग एक गंभीर वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। हमने गलत सूचना और भ्रामक सूचनाओं से निपटने के लिए एक केंद्रीय प्रकोष्ठ स्थापित करने की योजना बनाई है।”

मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस उद्देश्य के लिए सेमिनार में उपस्थित लोगों से आगामी राष्ट्रीय चुनावों में एआई के दुरुपयोग का मुकाबला करने के लिए ठोस और व्यावहारिक सुझाव देने का आग्रह किया और एक मजबूत 24 घंटे निगरानी प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।

देश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों, जैसे पहाड़ी इलाकों या अपतटीय द्वीपों से होने वाले विध्वंसकारी प्रयासों से निपटने की चुनौती को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे केवल नीतिगत दिशा-निर्देश नहीं चाहिए। हमें ठोस योजनाओं की आवश्यकता है। कौन काम करेगा, कितने लोगों की आवश्यकता होगी और हम दूरस्थ क्षेत्रों से जानकारी कैसे प्राप्त करेंगे।”

 

 

Next Post

कीर्गिस्तान में इमारत में आग लगने से महिला और पांच बच्चों की मौत

Wed Oct 22 , 2025
बिश्केक, 22 अक्टूबर (वार्ता) किर्गिस्तान के ओश शहर में एक आवासीय इमारत में बुधवार को आग लगने से एक महिला और पांच बच्चों की मौत हो गयी। किर्गिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के लगभग 3:30 बजे इमारत के बेसमेंट में आग लग […]

You May Like