बिश्केक, 22 अक्टूबर (वार्ता) किर्गिस्तान के ओश शहर में एक आवासीय इमारत में बुधवार को आग लगने से एक महिला और पांच बच्चों की मौत हो गयी।
किर्गिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के लगभग 3:30 बजे इमारत के बेसमेंट में आग लग गयी और तेज़ी से छत तक फैल गयी। जानकारी मिलने पर बचावकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया, लेकिन उन्हें पीड़ितों के शव जली हुयी अवस्था में मिले।
प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि यह आग घर में लगे इलेक्ट्रिक हीटर के कारण लगी थी।
