अब “सेवा तीर्थ” नागरिक देवो भव से होगी देश की जनता की सेवा : सीएम डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसेवा ही राजनीति का मूल ध्येय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे चरितार्थ किया है। केन्द्र सरकार के प्रमुख कार्यालयों के परिसर को ‘सेवा तीर्थ’ नागरिक देवो भव का नाम देना इसी बात का परिचायक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली में सेवा, सुशासन और समन्वय की त्रिवेणी ‘सेवा तीर्थ’ परिसर का उद्घाटन किया गया। यह परिसर प्रशासनिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव और बेहतर समन्वय का सशक्त प्रतीक है। आधुनिक तकनीक और पेपरलेस कार्य संस्कृति के जरिए यह व्यवस्था को और अधिक लोक हितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे एक अभूतपूर्व पहल बताया है।

Next Post

बंगलादेश की जनता ने जुलाई चार्टर के कार्यान्वयन के पक्ष में सहमति जतायी

Fri Feb 13 , 2026
ढाका, 13 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनावों के साथ ‘जुलाई चार्टर’ के कार्यान्वयन पर भी जनमत संग्रह का आयोजन किया गया, जिसमें जनता ने चार्टर के कार्यान्वयन के पक्ष में सहमति जतायी है। ‘जुलाई चार्टर’ के कार्यान्वयन के पक्ष में जिसमें 4,80,74,429 मतदाताओं ने मतदान […]

You May Like