भाजपा जयपुर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालेगी

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से नारी शक्ति के स्वाभिमान के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” रवाना होकर शहीद स्मारक तक जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने रविवार को बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश कार्यालय पर हज़ारों की संख्या में आई मातृ शक्ति को संबोधित करेंगे । इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राज्यमंत्री मंजू बाघमार, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा भी उपस्थित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि पदयात्रा में राज्य से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूह से आईं महिलाएं भी शामिल होंगे। यह पदयात्रा नारी सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण के समर्थन में एक सशक्त जन-आवाज के रूप में आयोजित की जा रही है।

 

 

Next Post

शहर में कहीं भी जलप्लावन की स्थिति निर्मित न हो : निगमायुक्त

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर: वर्षाऋतु के आगमन के पूर्व शहर की स्वच्छता और सुगम जल निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने रविवार को शहर के विभिन्न संभागों का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की […]

You May Like