शहर में कहीं भी जलप्लावन की स्थिति निर्मित न हो : निगमायुक्त

जबलपुर: वर्षाऋतु के आगमन के पूर्व शहर की स्वच्छता और सुगम जल निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने रविवार को शहर के विभिन्न संभागों का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और जलभराव की स्थिति निर्मित न होने पाए।निगमायुक्त ने सुबह से ही स्वास्थ्य और स्वच्छता अमले के साथ रामपुर, गोरखपुर, सिविल लाइन और मुख्यालय संभाग के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों के साथ-साथ बस्तियों के भीतर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
नाला-नाली की हो सफाई
निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि वर्षा पूर्व बड़े नालों की सिल्ट निकालने का कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। छोटी नालियों में कचरा फंसने के कारण होने वाले अवरोध को तत्काल हटाया जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों पर नियमित स्वीपिंग के साथ-साथ जमा मिट्टी को हटाएं ताकि वर्षा के जल के साथ यह मिट्टी नालियों में जाकर उन्हें चोक न करे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखने के भी निगमायुक्त ने निर्देश दिए।

Next Post

ततामड़ गांव में तनाव के बाद पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Mon Apr 20 , 2026
भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में सेवर थाना क्षेत्र में ततामड़ गांव में दो दिन पहले दोपक्षों के बीच हुए विवाद के बाद उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ग्रामीणों में सुरक्षा […]

You May Like