कॉलेज प्रोफेसर को कार सवारों ने पीटा

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत शक्ति पार्क वाली रोड में टहल रहे कॉलेज प्रोफेसर को कार सवारों ने धमकाने के साथ मारपीट की।पुलिस ने बताया कि अनुपम चौधरी निवासी शक्ति पार्क के पीछे विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कालेज प्रोफेसर है। बीती रात करीब 11:20 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के पास शक्ति पार्क वाली रोड में टहल रहा था.

इतने पर कार चालक रोकड़ पटेल का लड़का एवं उसका एक साथी रोड पर उसकी तरफ अपनी गाड़ी को बेतरतीब चलाते हुए आ रहे थे उसके द्वारा बोला गया कि ऐसी गाड़ी क्यों चला रहे हो, इतने पर रोकड़ पटेल का लड़का एवं उसका साथी गाड़ी से बाहर निकलकर आया और मुझे धक्का देकर हाथ घूसों से मारपीट करने लगे। जिससे उसे चोटें आ गई। इसके बाद दोनों जाते जाते कहने लगे कि यदि थाने में रिपोर्ट किया तो जान से खत्म कर देगें।

Next Post

चिटलर अमित खम्परिया को ठगी मामले में कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर लिया

Wed Dec 17 , 2025
जबलपुर: करोड़ों की धोखाधड़ी के प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे चिटलर ईनामी आरोपी अमित खम्परिया को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार करने के बाद संजीवनी नगर पुलिस ने 15 दिसंबर तक रिमांड पर लिया था रिमांड खत्म होने पर उसे जेल भेज दिया गया था वहीं कोतवाली […]

You May Like