खेत में घुसी गाय पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, क्षेत्र में भारी आक्रोश; आरोपी फरार

भैरूंदा। नर्मदा कॉलोनी क्षेत्र में रविवार सुबह एक गाय पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. खेत में चारा चरने घुसी गाय पर रखवाली कर रहे हाली ने ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. वार इतना गंभीर था कि गाय की पूंछ का हिस्सा कट गया और शरीर पर गहरे घाव बन गए. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत चिंताजनक हो गई.

वार्ड 15 निवासी शिव गिरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 6.30 बजे वे नर्मदा मंदिर से लौट रहे थे, तभी सोठिया वाले सेठ के खेत, जिसे संजय मालवीय ने बटाई पर लिया है, वहां रामदेव नामक हाली गाय पर कुल्हाड़ी से वार करता दिखा. यह देखकर मौके पर गोलू वर्मा और मस्तान सिंह राजपूत भी पहुंचे. लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया. घायल गाय को तुरंत राला स्थित गौशाला ले जाया गया. जहां पशु चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई.

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि गाय पर हमला करने के आरोपी रामदेव आ. चम्पालाल गौंड निवासी माथनी पिपलदा कन्नोद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 323, 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Post

मंडीदीप में लोणारी कुनबी समाज का स्नेह मिलन, बुजुर्गों का सम्मान

Sun Mar 1 , 2026
भोपाल। मप्र भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को मंडीदीप में आयोजित क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज सेवा संगठन, रायसेन के स्नेह मिलन, हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की एकता और […]

You May Like