
भोपाल। मप्र भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को मंडीदीप में आयोजित क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज सेवा संगठन, रायसेन के स्नेह मिलन, हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की एकता और आपसी सद्भाव ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने होली पर्व को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विष्णु राने, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय लोणारी कुनबी समाज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
