पांढुरना डकैती के मुख्य सरगना को धार जिले से गिरफ्तार कर ले आई पुलिस

पांढुरना। नगर के साईं धाम कॉलोनी में डकैती द्वारा लोगों को बंधक बनाकर सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि लूटकर फरार होने वाले एक दर्जन से अधिक डकैतों में से एक मुख्य सरगना को धार जिले से पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के पकड़ अपने साथ पांढुरना ले आई है,अन्य सभी फरार डकैत भी जल्दी ही पुलिस पकड़ में होने का दावा किया जा रहा है।

गौरतलब हो कि बीते 21 फरवरी की रात्रि नगर के साईं धाम कॉलोनी में एक दर्जन डकैतों द्वारा धावा बोलकर यहां के पांच घरों के लोगों को धारदार हथियारों से दम पर बंधक बनाकर इनके सोने,चांदी के आभूषणों के साथ ही नगद राशि लूटकर यह डकैत नगर से मुख्य बाइक पर सवार होकर बैतूल के रास्ते फरार हो गए थे,इन डकैतों का पीछा करते हुए पुलिस इन डकैतों के ठिकाने मध्य प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित धार जिले के टाण्डा गांव तक पहुंच गए।

जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी ब्रजेश भार्गव,थाना प्रभारी अजम मरकाम के नेतृत्व में इन डकैतों को पकडऩे बनाई गई तीन पुलिस टीम द्वारा पूरे एक सप्ताह तक धार जिले के टाण्डा गांव सहित इन डकैतों के संभावित ठिकानों पर दी गई दबिश के बाद पांढुरना में डकैती करने आए गिरोह के मुख्य सरगना को इस पुलिस टीम द्वारा रविवार की अल सुबह पकड़ अपने साथ पांढुरना ले आई है,अब इसकी निशानदेही पर शीघ्र ही अन्य फरार डकैत भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Next Post

प्रतिबंधित समय में डीजे बजाना पड़ा महंगा, साउंड सिस्टम जब्त

Sun Mar 1 , 2026
इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साउंड सिस्टम जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया है. थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे गोमा की फैल स्थित मकान […]

You May Like