महाकाली मंदिर पारा के गादीपति पर अज्ञात तीन लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला 

पारा/झाबुआ। शनिवार की शाम को पारा महाकाली मंदिर के गादीपति सतीश अजनार पर रजला और बलोला के बीच अज्ञात तीन लोगों हमला कर दिया जिसमे वे घायल हो गए.

गादीपति सतीश अजनार ने बताया की शाम को करीब साढ़े पांच बजे लगभग जब वे ग्राम रजला से पेमेंट लेकर पारा की तरफ आरहे थे तब रजला और बलोला के बीच सडक़ पर खडे तीन अज्ञात लोगो ने उनके पास पहुँचते ही उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमे वे घायल हो गए. सतीश अजनार ने यह भी बताया की उनपर हमला करने के बाद तीनो हमलावर प्रतापपुरा की तरफ भाग निकले. उक्त घटना की रिपोर्ट उन्होंने पुलिस चौकी पारा पर दर्ज करवाई है. सतीश का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा पर किया जा रहा है.

Next Post

दूषित पेयजल से मौतें: यह लापरवाही नहीं, जनता की जान से अपराध- पटवारी

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को इंदौर और महू में दूषित पेयजल से फैल रही बीमारियों और हो रही मौतों पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि जनता की जान के साथ किया जा रहा खुला अपराध है। पटवारी […]

You May Like