इंदौर। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) परिसर में शनिवार को ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर निकाली गई इस रैली में नव आरक्षक प्रशिक्षुओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान प्रशिक्षुओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक शैलजा पटवा के नेतृत्व में हुआ। रैली के बाद प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए डीएसपी शैलजा पटवा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और पुलिसकर्मियों को इस अभियान का सक्रिय संदेशवाहक बनना चाहिए।
