दीपावली पर कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक

इंदौर. दीपावली पर हादसों और सुरक्षा संबंधी खतरों को रोकने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है. प्रतिबंधित विस्फोटक और तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री व इस्तेमाल पर भी सख्ती की जाएगी. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है.

पुलिस ने थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधित सामग्री के इस्तेमाल पर नजर रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. नागरिकों और दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधित उपकरणों या पटाखों का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की जाएगी. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को कार्बाइड गन जैसे खतरनाक उपकरणों से दूर रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दीपावली मनाएं.

Next Post

10 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

Thu Oct 29 , 2026
इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र के कबीटखेड़ी में पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हंस ग्रीन कॉलोनी के पास गश्त के दौरान पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों […]

You May Like