
मुरैना। मुरैना कलेक्टर ने सोमवार को सभी तहसीलदारों एवं जनपद सीईओ के माध्यम से वीडियो कॉलिंग द्वारा सचिव एव पटवारियों की उपस्थिति जांची। जांच में कई सचिव एवं पटवारी निर्धारित समय 11 बजे से 1 बजे के मध्य मुख्यालय पर अनुपस्थित पाए गए, जिन पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के तहत लगभग एक दर्जन कर्मियों को निलंबित किया गया है।
