चीन के एजी600 उभयचर विमान ने प्रमाणपत्र किया प्राप्त

चीन के एजी600 उभयचर विमान ने प्रमाणपत्र किया प्राप्त

बीजिंग 21 अप्रैल (वार्ता) चीन के स्वनिर्मित एजी600 बड़े जलवायु बचाव और अग्निशमन विमान को सभी आवश्यक सुरक्षा, प्रदर्शन और तकनीकी मानकों को पूरा करने के बाद रविवार को बीजिंग में देश के नागरिक उड्डयन प्रशासन (सीएएसी) की ओर से एक प्रकार प्रमाणपत्र दिया गया है जिससे विमान को व्यावसायिक रूप से उड़ाने के लिए आधिकारिक अनुमति मिल गई है।

चीन के प्रमुख विमान निर्माता एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (एवीआईसी) के अनुसार एजी600 विमान चीन के बड़े विशेष उद्देश्य वाले विमानों और नागरिक विमान निर्माण उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एजी600 चीन का पहला बड़ा नागरिक विशेष उद्देश्य विमान है,जिसे नागरिक उड्डयन के उड्डयन सुरक्षा नियमों के अनुसार विकसित किया गया है।

Next Post

बरगवां ओव्हर ब्रिज के निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा

Mon Apr 21 , 2025
रोज लगता है जाम सिंगरौली:बरगवां में रेलवे ट्रैक पर करीब दो साल से ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन आरोप है कि निर्माण कार्य मंथर गति से चलने के कारण अभी इसे पूर्ण होने में करीब साल भर का वक्त लग सकता है। मंथर गति से चल […]

You May Like