इंदौर:आज सासंद ने शहर में चल रहे आईडीए के कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही विभिन्न केंद्रीय विभागों से संबंधित रुकावटों की समीक्षा की.सांसद शकर लालवानी ने आज आईडीए सभागृह में प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की. लालवानी ने केबल कार के प्रस्तावित दो रूट पर राज्य सरकार की अनुमति देने के बाद केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलाने की बात कही.
सांसद को सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि आईएसबीटी कुमेडी, लता मंगेशकर ऑडिटोरियम और सीनियर सिटीजन बिल्डिंग के टेंडर जारी होने और संचालन की जानकारी. सांसद लालवानी ने एबी रोड पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर तथा शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रतावित किए फ्लाई ओवर के सर्वे और उसकी प्रोग्रेस के विषय में अधिकारियों से चर्चा की. बैठक में सांसद ने अधिकारियों से विकास और प्रस्तावित योजनाओं के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए.
