गुरुद्वारे से राजबाड़ा तक चली अतिक्रमण हटाने को मुहिम

इंदौर:आज प्रशासन ने यशवंत रोड गुरुद्वारे से राजबाड़ा तक अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई. इस दौरान कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया.शहर में यातायात सुधार के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों, फुटपाथ पर सामग्री रखकर अथवा अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

आज प्रशासन, नगर निगम , पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा जोन 12 के यशवंत रोड गुरुद्वारे से राजवाड़ा तक कार्रवाई की गई. इसमें सड़क एवं फुटपाथ पर पार्क वाहनों एवं सामान रखने पर 13 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया. कुछ जगह से अतिक्रमण हटाया और सामान जब्त किया गया.

Next Post

महिला उद्यमी मजबूत वित्तीय अनुशासन का करती हैं प्रदर्शन

Thu Mar 6 , 2025
मुंबई (वार्ता) महिला उद्यमी मजबूत वित्तीय अनुशासन का प्रदर्शन करती हैं और अधिकांश महिलायें स्वतंत्र रूप से व्यवसाय का संचालन करती है। आज जारी नियोग्रोथ के नवीनतम नियोइनसाइट्स अध्ययन से पता चला है कि महिला व्यवसाय मालिकों का प्रभाव व्यवसाय की सफलता से कहीं आगे तक फैला हुआ है क्योंकि […]

You May Like