गैरेज पर बैठने से रोका तो युवक पर चाकू से हमला, पथराव भी

इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र में गैरेज पर बैठने से मना करने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया और पथराव कर घायल कर दिया. पुलिस ने नामजद आरोपी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार न्यू इंदिरा एकता नगर निवासी राजेश्वर सोनकर पर राजग्राही कॉलोनी में आकाश परमार निवासी मूसाखेड़ी ने साथियों के साथ हमला किया.

पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज के बाद आरोपी ने नुकीली वस्तु से उसकी जांघ पर वार किया, जबकि साथियों ने पथराव कर दिया, जिससे कंधे और हाथ में चोटें आईं.मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को बचाया, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमानों से सीढ़ी टकराने की घटना की जांच शुरू

Mon Jun 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम तेज आंधी के बीच एयर इंडिया के विमानों से लोहे की सीढ़ी टकराने की घटना की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुरू कर दी है। हवाई अड्डे पर रविवार शाम अचानक मौसम बदल गया […]

You May Like