पुलिस कर्मियों को आईजी की हिदायत सुधर जाओ नहीं तो 15 दिन बाद अपने हश्र के जवाबदार खुद होगे

रीवा। पुलिसकर्मियों के ये फटकार रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने सोमवार को रीवा में नशे के खिलाफ शुरू हुए ‘ऑपरेशन प्रहार 2’ के दौरान लगाई। आईजी ने नशीली सिरप के अवैध कारोबार में पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों की संलिप्तता को लेकर उन्हें मंच से कड़ी चेतावनी दी है आईजी ने कहा- हर जगह कुछ ऐसे लोग होते हैं जो तालाब को गंदा करने का काम करते हैं। पिछले चार महीनों में हमने ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली है। मैं नहीं चाहता कि मैं उस सूची में आगे बढूं। उस पर अपनी प्रतिक्रिया दूं, जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़े, आईजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं, वो समय रहते सुधर जाएं। नहीं तो इस अभियान के शुरू होने के 15 दिन बाद वो अपने हश्र के जवाबदार खुद होंगे। ऐसे लोगों का जो होगा सो होगा, लेकिन मुझे बड़ा दुख होगा कि उन्हें लज्जा का हार पहनकर समाज के पास जाना पड़ेगा।

Next Post

130 करोड़ की सड़क में 200 मीटर हिस्सा है अधूरा

Mon Oct 27 , 2025
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल-आमला मार्ग पर बरसाली के पास लगभग 200 मीटर सड़क पिछले सात वर्षों से अधूरी पड़ी है। यह केंद्र सरकार की 130 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का हिस्सा है, जिसे वर्ष 2019 तक पूरा किया जाना था। अधूरे निर्माण के कारण प्रतिदिन स्कूल बसों और अन्य […]

You May Like