पटवारी के परिजन के खिलाफ पुलिस प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की पुलिस से मुलाकात

भोपाल, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिजन के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस ए साई मनोहर से मुलाकात कर श्री पटवारी के भाइयों के खिलाफ इंदौर में दर्ज प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।

इस संबंध में श्री सिंघार ने संवाददाताओं से कहा कि श्री पटवारी के भाइयों के खिलाफ फर्जी प्रकरण दर्ज कर उन्हें फंसाने की एक साजिश रची जा रही है। क्या भाजपा कांग्रेस से इतनी घबरा गई है कि अब राजनीतिक द्वेष के चलते व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने पर उतर आई है।

इंदौर के तेजाजी नगर थाने में दर्ज दिए गए एक प्रकरण में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों नाना पटवारी और भरत पटवारी तथा इंदौर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव पर जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि जिस जमीन पर कब्जे का आरोप है, वह अखिल भारतीय यादव समाज पब्लिक ट्रस्ट के कब्जे में है, और इस ट्रस्ट के दो आजीवन संरक्षक नारायण यादव और राधेश्याम यादव हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।

Next Post

कैबिनेट ने रेलवे की दो मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी

Wed May 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रंक लाइन पर नागदा और रतलाम तथा दिल्‍ली चेन्नई ट्रंक लाइन पर वर्धा और बल्हारशाह के बीच क्षमता विस्तार की लगभग 3400 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को बुधवार को स्वीकृति प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में […]

You May Like