अक्षय तृतीया पर होगा मैथिल ब्राह्मण समाज का विवाह सम्मेलन

शिवपुरी: मैथिल ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा तपोवन आश्रम गुना बाइपास पर समाज की आमसभा रखी गई। उपस्थित समाज बधुओं द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए। समस्त समाज बंधुओं की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैथिली ब्राह्मण समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन अक्षय तृतीया को किया जाएगा। मीडिया प्रभारी जयकुमार झा ने बताया कि शहर के टोंगरा रोड पर विवाह सम्मेलन आयोजित होगा जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।

इससे पहले आज 31 मार्च को कार्यालय का विधिवत तरीके से उद्घाटन किया गया जिसमें शहर के वरिष्ठ सामाजिक लोग मौजूद थे। बताया गया है कि शहर में 1985 से लगातार समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करवाता आ रहा है जिसमें वर एवं वधू का शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही चयन किया जाता है। समिति के अध्यक्ष शिवलाल झा, सचिव कन्हैया लाल ओझा, उपाध्यक्ष रामकिशन झा, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार झा, सहसचिव प्रमोद कुमार झा, सहकोषाध्यक्ष लोकेश ओझा आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

Next Post

लॉ की छात्रा ने की आत्महत्या

Mon Mar 31 , 2025
इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के सनावदिया में 20 वर्षीय लॉ छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मुस्कान पिता सुमेर सिंह चौधरी के रूप में हुई है. मुस्कान का शव एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस […]

You May Like