
सागर। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत औषधि निरीक्षक सोनम जैन ने जिले में 15 से अधिक मेडिकल स्टोर्स की जांच कर कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं। बीना, शाहगढ़, खुरई, मकरोनिया, देवरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर्स पर निरीक्षण किया गया। चौधरी मेडिकल स्टोर से नशे में उपयोग होने वाली बिना बिल की दवाएं जब्त की गईं, जबकि हर्ष मेडिकल पर एक्सपायरी दवाएं पाई गईं। कई दुकानों पर फार्मासिस्ट, बिल बुक और रिकॉर्ड अनुपस्थित थे। सभी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जाएगी। 15 दवाओं के नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए हैं। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
