कलेक्ट्रेट निरीक्षण: स्व-सहायता समूहों को मिलेगा प्रोत्साहन

सिंगरौली। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कलेक्ट्रेट कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को नस्तियों के बेहतर प्रस्तुतिकरण व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अपर कलेक्टर न्यायालय का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान कमिश्नर ने “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा विक्रय केंद्र का अवलोकन कर समूह द्वारा बनाए गए श्रीअन्न लड्डू और हैंडमेड राखी खरीदकर प्रोत्साहित किया। निरीक्षण में कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

बच्चा बेचने की सौदेबाज़ी करने वाला 11 सदस्यी गिरोह बेनकाब, 9 गिरफ्तार

Thu Aug 7 , 2025
इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में बच्चा गोद देने के नाम पर मासूम की सौदेबाज़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. सतर्क नागरिक रितेश व्यास की सूचना पर पुलिस ने 11 सदस्यीय गिरोह में से 9 को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हैं. रितेश की प्रमिला साहू […]

You May Like