बांदकपुर कॉरिडोर को लेकर व्यापारी-निवासियों ने किया प्रदर्शन

दमोह । श्री देव जागेश्वर नाथ बांदकपुर में कॉरिडोर निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने, दमादी मोहल्ला के खसरा क्रमांक 114 व 115 का पट्टा प्रदाय करने तथा नाले की सफाई को लेकर बुधवार को बांदकपुर के व्यापारी और निवासियों ने कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की.बांदकपुर में शंकर गौतम और राम गौतम पर आरोप भी लगाए गए.करीब 50 से अधिक लोगों ने डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति और एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद व्यापारी व निवासियों ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव व एसपी आनंद कलादगि से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की.ज्ञापन देने वालों में व्यापारी राम शुक्ला, योगेश बाजपेई, सुनील डब्लुया, सीतू पंडा, बृजेश ठाकुर, गुलशन पाठक, सौरभ चौबे, लालचंद राय, अशोक, कमलेश, बल्लू नेमा, अनुराग नेमा, महेश सेन, शिवकुमार, हरिशंकर तिवारी, सीताराम लखेरा, मोहन, हरिदास, गणेश, लल्लू समेत अन्य लोग शामिल रहे.कलेक्टर और एसपी ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Next Post

संस्कार भवन में मासिक सुंदरकांड का भव्य आयोजन

Wed Jun 3 , 2026
दमोह। पुरुषोत्तम माह के पावन पर्व पर संस्कार भवन में श्रीमती अंजलि भावेश असाटी (भुवानी प्रसाद असाटी) द्वारा मासिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार की पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसके बाद सुंदरकांड का सुमधुर गान किया गया. आयोजन में समाज के पदाधिकारी गण, संरक्षक […]

You May Like