फिर सड़क दुर्घटना मे गई जान, देर रात मोरवा गोरबी मार्ग पर हादसा

सिंगरौली: गुरुवार रात करीब 9 बजे मोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन दुर्गा मंडप के पास मोरवा से गोरबी जा रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे विकास पनिका पिता स्वर्गीय पुरषोत्तम पनिका उम्र 18 निवासी दुद्धी, सोनभद्र की मौके पर मौत हो गयी। बाइक में बैठे मृतक के रिस्तेदार दिनेश पनिका को गंभीर चोटें आयी, जिसे मोरवा पुलिस ने तत्काल उपचार हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया।

गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना की जानकारी लगते ही मोरवा निरीक्षक यू पी सिंह द्वारा निर्देशित मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु नेहरू अस्पताल भिजवाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों की शव को देखते ही चीख-पुकार मच गयी। मृत युवक अपने मौसी के घर गोरबी रहा करता था।

जो दुर्घटना से पहले अपने रिस्तेदार के साथ बाइक में मोरवा से गोरबी जा रहा था। परिजनों को समझाइश देते हुए मोरवा पुलिस बल ने शव का पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रखवाया। जिसे शुक्रवार को पीएम के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल भेजा गया। मोरवा पुलिस इस घटना में अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

ग्वालियर में तेज बारिश से हालात बिगड़े, नदी-नाले उफान पर, राहत टीमें तैनात, शहर में बाढ़ जैसे हालात

Fri Jul 25 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर शहर में बीती रात से लगातार जारी तेज बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह सात बजे से फिर घनघोर बारिश शुरू हो गई जो खबर लिखे जाने तक जारी है। शहर का जनजीवन ठप हो गया है। सड़कें सुबह से ही सूनी हैं। लगातार […]

You May Like