ग्वालियर में तेज बारिश से हालात बिगड़े, नदी-नाले उफान पर, राहत टीमें तैनात, शहर में बाढ़ जैसे हालात

ग्वालियर: ग्वालियर शहर में बीती रात से लगातार जारी तेज बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह सात बजे से फिर घनघोर बारिश शुरू हो गई जो खबर लिखे जाने तक जारी है। शहर का जनजीवन ठप हो गया है। सड़कें सुबह से ही सूनी हैं। लगातार बारिश से गली मौहल्लों में सड़के धंसक रही हैं।तेज बारिश के चलते शहर में नदी- नालें उफान पर आ गए है।

झरनों में पानी बढ़ गया है। वहीं तिघरा डैम के गेट एक बार फिर से खोले जा सकते हैं। शहर के गली मोहल्ले भी नालों में बदल गए हैं।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बारिश की चेतावनी दी है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण यूपी और मध्यप्रदेश में डिप्रेशन सिस्टम सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन पहुंचने से नमी आ रही है, जिससे बारिश हो रही है। यह मौसम अगले 24 घंटे तक बना रहेगा और उसके बाद भी हल्की बारिश होती रहेगी।

Next Post

सिंजारा कल और हरियाली तीज 27 को मनाई जाएगी

Fri Jul 25 , 2025
ग्वालियर: श्रावण मास शुक्ल पक्ष में दोयस तिथि को मनाया जाने वाला-सिंजारे का पर्व महिलाओं द्वारा 26 जुलाई, शनिवार को मनाया जाएगा, वहीं 27 जुलाई, रविवार को तीज का त्योहार मनाया जाएगा।ज्योतिशशास्त्री ने बताया कि सिंजारे पर जिन नवयुवतियों का हाल ही में विवाह हुआ है, या सगाई हुई है, […]

You May Like