गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में जीता स्वर्ण पदक

गुमी (दक्षिण कोरिया) 27 मई (वार्ता) भारतीय एथलीटों ने मंगलवार को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते।

दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित चैंपियनिशप में भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और सर्विन सेबेस्टियन ने 20 किमी पदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में अन्नू रानी चौथे स्थान पर रहने के बाद 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पोडियम स्थान से चूक गईं।

पुरुषों की तीन हजार मीटर, पांच हजार मीटर और 10 हजार मीटर में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर ने गुमी में 10 हजार मीटर स्पर्धा 28:38.63 का समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं जापान के मेबुकी सुजुकी ने (28:43.84) समय के साथ रजत और बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप ने (28:46.82) समय के साथ कांस्य पदक जीता।

Next Post

वक्फ अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Tue May 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 द्वारा संशोधित वक्फ अधिनियम, 1995 के कई प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक याचिका पर मंगलवार को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा […]

You May Like