नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी 3 अक्टूबर से

भोपाल। नवीन आपराधिक कानूनों तथा आपराधिक न्याय प्रणाली की कार्यप्रणाली पर आधारित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे, डीआईजी एवं डीजीपी के पीएसओ डॉ. विनीत कपूर, डीआईजी (सीआईडी) प्रशांत खरे, एफएसएल निदेशक राहुल कुमार लोढ़ा सहित एफएसएल के वरिष्ठ अधिकारी तथा जेल, अभियोजन, स्वास्थ्य और पर्यटन विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में आम नागरिकों को अपराध की सूचना मिलने से लेकर न्याय मिलने तक की पूरी प्रक्रिया सरल एवं रोचक तरीके से समझाई जाएगी। इसमें डायल-112 पर सूचना प्राप्त होने, पुलिस एवं एफएसएल टीम के घटनास्थल पर पहुंचने, साक्ष्य संकलन, वैज्ञानिक विवेचना, थाने की कार्रवाई, सीसीटीएनएस, मालखाना और अन्य डिजिटल व्यवस्थाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

जिला न्यायालय में अभियोजन की भूमिका, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी तथा उच्च न्यायालय में अपील की प्रक्रिया भी प्रदर्शित होगी। साइबर अपराध, फोरेंसिक विज्ञान और आधुनिक पुलिसिंग के साथ मध्यप्रदेश पुलिस की उपलब्धियों तथा राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनजातीय विरासत को भी प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा।

 

 

Next Post

पोलैंड ने फ्रांस को हराकर पुरुष यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब जीता और ओलंपिक 2028 का कोटा हासिल किया

Sun Sep 27 , 2026
मिलानो (इटली), 27 सितंबर (वार्ता) पोलैंड की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर पुरुष यूरोपीय चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ पोलैंड को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का कोटा मिल गया। शनिवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में पोलैंड की टीम […]

You May Like