आबकारी कंट्रोल रूम से आरोपी को छुड़ाने की दुस्साहसिक कोशिश, पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर भेजा जेल

छिंदवाड़ा। आज कुछ लोग आबाकरी विभाग के कंट्रोल रूम पहुंचे और उन्होंने बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ाए आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले गए. आबकारी अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबाकरी विभाग को सौंप दिया जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया. आबाकरी अधिकारी आकाश मेश्राम ने बताया कि थाना लावाघोघरी के ग्राम पटनिया निवासी प्रहलाद पिता कन्हैय यदुवंशी का ग्राम पाटाकरला में ढाबा है. प्रहलाद यदुवंशी पिछले कई महिनों से ढाबा से शराब का अवैध रूप से विक्रय कर रहा था. उक्त बात की सूचना पर आबकारी अमले ने सोमवार की देर रात प्रहलाद यदुवंशी के ढाबा में छापामार कार्रवाई कर लगभग 77 लीटर देशी -विदेश शराब जब्त किया था और आरोपी प्रहलाद यदुवंशी को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर आ गया था. आबकारी अमले ने आरोपी प्रहलाद यदुवंशी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (1) क, 34 (2) व 36 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था. आज 11 बजे जब प्रहलाद यदुवंशी को कंट्रोल रूम में रखा गया था तब कुछ लोग कंट्रोल रूम पहुंचे और पकड़े गए आरोपी प्रहलाद यदुवंशी को छुड़ाकर अपने साथ ले गए. आबाकरी अधिकारियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस प्रहलाद को हिरासत में लेकर आबाकारी विभाग को सौंप दिया. जिसके बाद आबाकरी अमले ने प्रहलाद को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. बता दे कि इस तरह आरोपी को छुड़ाकर ले जाने की दुस्साहस भरी छिंदवाड़ा में यह पहली घटना है, जिससे प्रशासनिक तंत्र भी हैरान है. वही कुछ लोगों ने भी आबाकरी अमले ने आरोपी प्रहलाद के साथ मारपीट करने की पुलिस से शिकायत की है.

Next Post

कटी पतंग पकड़ने के दौरान हाईटेंशन की चपेट में आने से झुलसे बालक की 15 दिन बाद मौत

Tue Jan 6 , 2026
पांढुरना। कटी पतंग को पकड़ने के चक्कर में हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे दस वर्षीय बालक की 13 दिनों बाद नागपुर के एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान आज मंगलवार को मौत हो गई । गौरतलब हो कि नगर के सुभाष वार्ड निवासी […]

You May Like