शिवपुरी:शासकीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त हो गए हैं। औचक निरीक्षण में कई स्कूल बंद मिले और शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, एसडीएम स्तर पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।कलेक्टर अर्पित वर्मा सुबह अचानक विद्यालयों के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने माध्यमिक विद्यालय सिंहनिवास और शासकीय माध्यमिक विद्यालय खौरघार का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान खौरघार स्कूल बंद मिला, जबकि सिंहनिवास में 5 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस स्थिति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित है, लेकिन 8 बजे तक भी अनुशासनहीनता मिलना गंभीर लापरवाही है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
