जबलपुर: गढ़ा और लार्डगंज इलाकों में बदमाशों ने अवैध वसूली का विरोध करने पर तीन युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।जानकारी अनुसार गढ़ा थाना अंतर्गत सूपाताल टोरिया के पास देर रात मजदूरी कर लौट रहे तबरेज खान (22) से बूची, लक्की, सिक्कस और राम बर्मन ने शराब के लिए 1000 मांगे।
मना करने पर गाली-गलौज कर बूची ने तबरेज की दाहिनी जांघ पर चाकू मार दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसी प्रकार लार्डगंज थाना अंतर्गत आगा चौक पेट्रोल पंप के पास एक्टिवा से जा रहे कन्हैया रैकवार (24) और उसके दोस्त विनय रैकवार को यश ठाकुर और यश बेन ने रोका। आरोपियों ने पेट्रोल के लिए 500 मांगे। विरोध करने पर यश ठाकुर ने कन्हैया को पकड़ा और यश बेन ने उसकी दोनों जांघों पर चाकू मार दिया। बीच-बचाव करने आए विनय की बाईं जांघ पर भी चाकू से वार किया गया।
