मंत्री नारायण कुशवाह ने गोरखी स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

ग्वालियर: प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्थित शासकीय गोरखी उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक निधि से 19 लाख रूपए की राशि से बन रहे क्रीड़ा स्थल पर शेड निर्माण कार्य एवं स्टेज पर शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।

कुशवाह ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर वातावरण मिलेगा। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास की यह नई पहल हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

निगम अपर आयुक्त ने किया महाराज बाडे का निरीक्षण

Sat Jul 26 , 2025
ग्वालियर: अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने महाराज बाड़ा पर निर्माणाधीन पुराना निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने महाराज बाड़ा में निर्माणाधीन पुराना निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सुभाष […]

You May Like