कलेक्टर संदीप जी आर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनी

सागर :जिले के कलेक्टर संदीप जी आर के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। प्रशासन ने आमजन को सतर्क करते हुए कहा है कि इस फर्जी आईडी से की गई किसी भी पोस्ट, फोटो या वीडियो को सत्य न मानें। साथ ही किसी भी पोस्ट में इस फर्जी आईडी को टैग न करें।

प्रशासन द्वारा साइबर सेल को मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक और प्रमाणिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि वह किसी भी बहकावे में ना आएं और ना किसी को रिक्वेस्ट भेजें और ना प्राप्त करें।

Next Post

डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मेल से हडक़ंप

Mon Jun 30 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना एयरपोर्ट को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही जांच एजेंसियां अलर्ट मोड मेंं आ गई। बीडीडीएस समेत अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई और छानबीन करते हुए जांच पड़ताल की। इस दौरान हवाई यात्रियों […]

You May Like