अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

लाहौर 28 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान ने शुक्रवार को टॉस जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

 

आज यहां अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा यह अच्छी पिच है और इस पर स्पिनरों को कुछ मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।

 

वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह मौसम को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। यहां मौसम और ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा यह अच्छा मुकाबला होना है। टीम में कोई परिवर्तन नहीं है।

 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

 

अफगानिस्तान एकादश: इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, और फजलहक फारूकी।

 

ऑस्ट्रेलिया एकादश: ट्रैविस हेड, मैट शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, श इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा और स्पेंसर जॉनसन।

Next Post

यूरोप के हथियारों की बिक्री को बढ़ावा देना चाहता है अमेरिका

Fri Feb 28 , 2025
वाशिंगटन, 28 फरवरी (वार्ता) जर्मनी की दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) पार्टी सीधी रुस-अमेरिका वार्ता का स्वागत करती है लेकिन इस बात को भी महत्वपूर्ण मानती है कि वाशिंगटन यूरोप के रक्षा खर्च के साथ-साथ अमेरिकी हथियारों की खरीद भी बढ़ाना चाहता है।   आरआईए नोवोस्ती ने एएफडी के सह-अध्यक्ष […]

You May Like