ओंकारेश्वर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

ओंकारेश्वर, तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में शनिवार 16 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थी नगर परिषद प्रांगण पहुंचे, जहां माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

 

सुबह 8 बजे नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा प्रकाश परिहार ने मां सरस्वती का पूजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया।

 

*मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर दें ध्यान*

नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा, “माता-पिता आपके बेहतर भविष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनकी मेहनत को समझते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।”

 

सांसद प्रतिनिधि प्रकाश परिहार ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षकों के संस्कार और मार्गदर्शन से ही वे आज इस मुकाम पर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की।

 

कार्यक्रम के अंत में गत वर्ष विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

भोलेनाथ जी के लिए राम नाम से बढ़कर कुछ नहीं - आचार्य पंडित  रामकृपाल पाठक शास्त्री जी महाराज 

Sun Aug 16 , 2026
बांदकपुर/दमोह।  देव जागेश्वरनाथ जी मंदिर, बांदकपुर में श्रावण मास के पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय लघु रुद्रात्मक रुद्राभिषेक का विधिवत समापन धार्मिक अनुष्ठानों व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। ग्यारह दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन भगवान श्री देव जागेश्वरनाथ जी का विधिपूर्वक […]

You May Like