
इटारसी। पांच दिवसीय दीपावली उत्सव के तहत मंगलवार को ओवरब्रिज स्थित पीपल मोहल्ला के प्राचीन श्री हनुमान धाम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान गिरिराज को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। आकर्षक सजावट के बीच सजी भगवान की मनोहारी झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति के सदस्य लखन बेस ने बताया कि जनसहयोग से होने वाले इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति से जुड़ने का अवसर मिलता है, और प्रसादी वितरण के दौरान देर तक भक्तों का तांता लगा रहा जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
