
सीधी। गुमशुदा बालिकाओं की दस्तयाबी में सीधी पुलिस ने एक और सफलता हांसिल करते हुए सिंगरौली और मैहर से दो नाबालिगों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। दो अलग-अलग मामलों में लापता हुई नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
एक नाबालिग भोजन के बाद सोने चली गई थी, लेकिन सुबह उठने पर वह घर में नहीं मिली।
उसे सिंगरौली से सकुशल बरामद कर लिया।उधर पिपरांव रामपुर नैकिन नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई थी,पुलिस टीम ने किशोरी को मैहर से सकुशल बरामद कर, पूरी विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
