भोपाल:रक्षा बंधन के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम के पास सांसद आलोक शर्मा ने बच्चियों से राखी बंधवाकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चियों को सुरक्षा का महत्व समझाते हुए उन्हें हेलमेट पहनाए और बताया कि यह रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्यौहार ही नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा और सुरक्षा का प्रतीक भी है।
आलोक शर्मा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें और खासकर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जीवन की रक्षा स्वयं करें, तो यही सच्चा रक्षाबंधन है। कार्यक्रम में मौजूद बच्चियों और नागरिकों ने भी सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।
