दतिया में आज 5 घंटे रहेगी बिजली कटौती:डगरई, गोराघाट, धुरासी, औरीना समेत कई इलाके होंगे प्रभावित

दतिया: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, दतिया द्वारा 33/11 केवी सबस्टेशनों और 11 केवी लाइनों पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य करने के कारण आज 3 जून को जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।कंपनी के अनुसार 33 केवी डगरई, गोराघाट और सीतापुर फीडरों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। वहीं, कुछ अन्य क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इसके अतिरिक्त, 11 केवी अवादी और पंप फीडरों से जुड़े कई गांवों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तथा कुछ फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।यह इलाके होंगे प्रभावित: प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में डगरई, गोराघाट, बेहरका, सीतापुर, बड़ोनकला, बरगायं, सिंधवारी, नवोदय, कामद, रिछर, गुजर्रा, पिपरुआ कला, खोदन, धुरासी, औरीना, हलतई, बरौदी, उदगवां, नयाखेड़ा, लहरा, ठाकुरपुरा, राजापुर और पचोखरा जैसे गांव शामिल हैं। पंप फीडरों से जुड़े कृषि उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी निर्धारित समय तक बंद रहेगी।

Next Post

शोभापुर कॉलोनी में नशेड़ियों ने फूंकी बाइक

Wed Jun 3 , 2026
सारनी। शोभापुर क्लब कॉलोनी में आपसी विवाद के बाद गली में खड़ी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया जिससे बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कॉलोनी में दहशत है। वार्डवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में हो रही अवैध शराब बिक्री पर […]

You May Like