पदोन्नति पर जेल कर्मचारियों का सम्मान, उपजेल अधीक्षक ने लगाई रैंक फ़ित्ती

हटा/दमोह। मप्र जेल विभाग द्वारा जारी पदोन्नति सूची के तहत हटा उपजेल में पदस्थ अधीनस्थ कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपजेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने पदोन्नत कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी नई पदस्थापना के अनुरूप रैंक की फ़ित्ती लगाकर शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपजेल अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि पदोन्नति कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों व कर्मचारियों से नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का आह्वान किया।पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में ललन सिंह, दिनेश सौंधिया, अशोक वर्मन व राहुल यादव को प्रहरी से मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं रोशन लाल रावत को कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी से स्थायी प्रमुख मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस दौरान उन्हें हवलदार एवं संबंधित पदों की रैंक फ़ित्ती लगाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपजेल परिवार के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों ने विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उपजेल परिसर में हर्ष व उत्साह का माहौल रहा और कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाई।

Next Post

आर्य समाज का अलख जगाने वाले महंत शिव प्रसाद बैरागी का 90 वर्ष की आयु में निधन 

Fri Jul 17 , 2026
बागली। जिला सहकारी को-ऑपरेटिव बैंक बागली में 35 वर्षों तक सेवा देने वाले महंत शिव प्रसाद बैरागी का निधन 17 जुलाई शुक्रवार को इंदौर में हो गया उनकी की अंतिम यात्रा अरिहतं नगर (नेनोद) इंदौर से मुक्ती नाम तक निकली उक्त यात्रा में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित शामिल […]

You May Like