पुराने विवाद में तलवार दिखाकर धमकाया

इंदौर:पंढरीनाथ क्षेत्र के छत्रीबाग में पुराने विवाद को लेकर घर के बाहर पहुंचकर गाली गलौज की गई और तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.छत्रीबाग निवासी सतीश राव ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोहल्ले में रहने वाले जय यादव, पिंटू निमाड़ी और राजू उसके घर के बाहर आए और गाली गलौज करने लगे.

विरोध करने पर जय यादव ने उसके साथ झूमा झटकी की और अपनी शर्ट में तलवार छिपाकर डराने लगा. शोर सुनकर फरियादी का बेटा और बड़ा भाई मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया. इसके बाद आरोपी जाते जाते धमकी देकर गए कि अगली बार परिवार का कोई भी सदस्य घर के सामने से निकला तो जान से खत्म कर देंगे. पंढरीनाथ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अस्थाई अतिक्रमण की चपेट में शहर की सभी मुख्य सडक़े, जाम से लोग परेशान

Wed Apr 8 , 2026
रीवा: शहर की सभी मुख्य सडक़े स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण की चपेट में है. दुकानदार सडक़ तक सामान फैलाकर सडक़ो पर कब्जा किये रहते है. जिसकी वजह से आवागमन बाधित होता है और खरीददारी के लिये पहुंचने वाले ग्राहक भी सडक़ पर ही वाहन पार्क कर देते है और देखते […]

You May Like