अस्थाई अतिक्रमण की चपेट में शहर की सभी मुख्य सडक़े, जाम से लोग परेशान

रीवा: शहर की सभी मुख्य सडक़े स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण की चपेट में है. दुकानदार सडक़ तक सामान फैलाकर सडक़ो पर कब्जा किये रहते है. जिसकी वजह से आवागमन बाधित होता है और खरीददारी के लिये पहुंचने वाले ग्राहक भी सडक़ पर ही वाहन पार्क कर देते है और देखते ही देखते जाम लग जाता है. इस समय ऐसा कोई मार्ग नही जिसमें जाम न लग रहा हो.
नगर निगम का उडऩदस्ता दल केवल मूकदर्शक बन चुका है और हार्न मारते हुए फल ठेला को खदेड़ते रहते है लेकिन दुकानदारो का सामान अंदर कराने की हिम्मत नही जुटा पाते है. कई उडऩदस्ता दल जोन स्तर पर दिये गये है जो केवल हूटर बताते हुए शहर में तफरी करते नजर आते है. सिरमौर चौराहा से लेकर अस्पताल चौक तक अमहिया मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में रहा है.

प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगा दिया और अब दुकानदार खुद अपना अतिक्रमण हटा रहे है. इसी तरह अन्य मार्गो में भी अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की जरूरत है. व्यंकट मार्ग में दोनो तरफ दुकानदार सडक़ तक सामान फैलाकर बैठ जाते है जिसके कारण सडक़ की पटरी पूरी तरह से बंद हो जाती है और जाम लगता है. यही हाल धोबिया टंकी चौराहा, गोविन्दगढ़ मार्ग, खुटेही मार्ग का है. जहा जाम की स्थित बनी रहती है. सबसे व्यस्त रहने वाला घोड़ा चौराहा और प्रकाश चौराहा भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है. प्रकाश चौराहा से जानकी पार्क जाने वाले मार्ग में पैदल निकलना मुश्किल होता है. बीच सडक़ में फल के ठेले खड़े रहते है जिसे हटाने कभी भी नगर निगम का उडऩदस्ता दल नही पहुंचता.
खरीददार होते है परेशान
प्रकाश चौराहा और घोड़ा चौराहा से जानकी पार्क एवं सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग में केवल फल के ठेले खड़े होते है जिसकी वजह से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है. बचे स्थान पर दुकानदार अपना सामान रख देते है लिहाजा खरीददारी करने वालों को परेशानी होती है.
बेसमेंट पार्किंग में खुली दुकाने
शहर के अंदर सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है, बड़े-बड़े शोरूम और व्यवसायिक भवन बनाये गये है लेकिन पार्किंग के लिये स्थान नही दिया गया. जो भी बेसमेंट पार्किंग बनाई गई है वहा गोदाम और दुकाने खोल दी गई है. जिसके कारण वाहन सडक़ पर खड़े होते है. नगर निगम द्वारा बेसमेंट पार्किंग को लेकर कार्यवाही शुरू की गई जो केवल नोटिस तक सीमित रह गई. बेसमेंट में पार्किंग दिखाकर नक्शा पास कराया गया और उसका उपयोग पार्किंग के जगह दूसरे काम में हो रहा है. कई जगह तो पार्किंग भी नही दी गई है, लिहाजा सडक़ पर वाहन खड़े हो रहे है. जिसकी वजह से जाम की स्थित बनती है

Next Post

सिंचाई संकट: नहरों में पानी और गेज बढ़ाने की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में भारतीय किसान संघ

Wed Apr 8 , 2026
सिवनी मालवा: सिवनी मालवा क्षेत्र में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले ही पानी, बिजली, खाद की कमी और उपज बिक्री में आ रही दिक्कतों से जूझ रहे किसान अब आगामी फसलों की सिंचाई के लिए नहर का पानी नहीं मिलने से बेहद परेशान हैं। इस गंभीर […]

You May Like