पहाड़ी पर बनी 15 फीट ऊंची दीवार ढही, महिला की मौत; पति और देवर की हालत गंभीर

ग्वालियर: चिरवाई नाका इलाके में पहाड़ी पर बनी करीब 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल आज सुबह ढह गई। इसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। इसकी पहचान 40 वर्षीय तराना के रूप में हुई है। वह दीवार के पास ही चाय और सिगरेट का ठेला लगाती थी। तराना के पति राहुल उर्फ लल्ली (42) और देवर पप्पू गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।स्थानीय लोगों ने दीवार के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दीवार जरूरत से ज्यादा ऊंची बनाई गई थी और निर्माण में घटिया सामग्री के साथ पर्याप्त सरिया भी नहीं लगाया गया।

Next Post

जगदीशपुर कैबिनेट: सीएम और मंत्री सरकारी काफिला छोड़ ई-बस से पहुंचेंगे जगदीशपुर

Sun Jul 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक एक नई मिसाल कायम करेगी। सुशासन, सादगी और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य अपने शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिले को सीएम हाउस में […]

You May Like