जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेल्वे स्टेशन बरगी तिराहा खिरका मोहल्ला में दबिश देकर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 12 किलो 16 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 40 हजार रूपये का, एवं 2 मोबाईल जप्त किया गया। टीआई जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये।
क्राईम ब्रांच एवं बरगी पुलिस की संयुक्त टीम ने खिरका मोहल्ला में घेराबंदी कर राज सोनकर पिता नरसिंह सोनकर 24 वर्ष निवासी भोला नगर फकीरचंद अखाडे के पास हनुमानताल एवं रविकांत जाटव पिता चरण सिंह 19 वर्ष निवासी तिगवा बेहरा थाना गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर, हाल निवासी फकीरचंद अखाडे के पास हनुमानताल को पकड़ा गया। पिट्टू बैग में कुल 12 किलो 16 ग्राम गांजा कीमती 2 लाख 40 हजार रूपये का रखे मिले। जिसे जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
