महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर नीतीश राणा और अभिनेता मिलिंद सोमन

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज प्रातः कालीन भस्म आरती के दौरान क्रिकेट खिलाड़ी नीतीश राणा और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने दर्शन लाभ लिया। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। नीतीश राणा और मिलिंद सोमन ने मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए आरती में सहभागिता की। दर्शन के बाद दोनों ने देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती में देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होते हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं।

Next Post

ऑटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रुपयों और जेवर से भरा बैग लौटाया

Tue Apr 14 , 2026
ग्वालियर: यहां एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने न सिर्फ एक परेशान व्यक्ति की चिंता दूर कर दी, बल्कि समाज में भरोसे को भी मजबूत किया. दो लाख रुपये नकद और कीमती जेवरों से भरा बैग पाकर भी ऑटो चालक का इरादा नहीं डगमगाया और […]

You May Like

Play sound