कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 109 आवेदन दिये। जिसमें 87 नये आवेदन हैं तथा 22 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर छात्रवृत्ति दिलाने, पात्रता पर्ची, बीपीएल कार्ड बनवाने, अवैध कब्‍जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, लड़ाई-झगड़ा, मजदूरी भुगतान, इलाज के लिए आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड, एसडीएम सहित अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

भारत और आसियान देशों का साझेदारी संबंध आपसी विश्वास और साझा प्रगति का प्रतीक : सीएम डॉ. यादव 

Tue Nov 18 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आसियान भारत का अत्यंत ही महत्वपूर्ण रणनीतिक और सांस्कृतिक साझेदार रहा है। सदियों से व्यापार, समुद्री संपर्क, आध्यात्मिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक समानताएं इस प्रगाढ़ संबंध को और भी समृद्ध बनाती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ […]

You May Like